अमनप्रीत कौर राय पंजाब की राजनीति और समाजसेवा में सक्रिय व्यक्तित्व हैं। दिसंबर 2021 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल होकर उन्होंने संगठन और जनसेवा — दोनों क्षेत्रों में निरंतर योगदान दिया है।
ज़िला उपाध्यक्ष तथा ज़िला महासचिव, भाजपा रूपनगर के रूप में सेवा करते हुए उन्हें रूपनगर विधानसभा की प्रभारी की ज़िम्मेदारी भी मिली। वर्तमान में वे भाजपा एस.सी. मोर्चा, पंजाब की उपाध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं।
हलका श्री चमकौर साहिब के हर मुद्दे — सतलुज नदी में अवैध खनन, जल एवं वायु प्रदूषण, युवाओं का रोज़गार और महिला सुरक्षा — पर वे ज़मीनी स्तर पर लोगों के साथ खड़ी रही हैं।
“परिस्थिति चाहे कोई भी रही हो, मैंने कभी पीछे हटना नहीं सीखा।”
शिक्षा
- शिवालिक पब्लिक स्कूल, रूपनगर
- सरकारी कॉलेज रूपनगर — पंजाबी विश्वविद्यालय, पटियाला