श्री हिंदू धर्मशाला में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर नतमस्तक हुईं मैडम अमनप्रीत कौर राय
श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर श्रीमती अमनप्रीत कौर राय ने मोरिंडा की श्री हिंदू धर्मशाला में माथा टेका। धर्मशाला के सदस्यों ने उन्हें शॉल भेंट कर सम्मानित किया।

श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पर्व पर श्रीमती अमनप्रीत कौर राय ने हलका श्री चमकौर साहिब के मोरिंडा में श्री हिंदू धर्मशाला में नतमस्तक होकर सर्बत दे भले की अरदास की।
धर्मशाला के सदस्यों ने उन्हें शॉल भेंट कर सम्मानित किया। धन्यवाद करते हुए उन्होंने कहा कि यह मान-सम्मान उन्हें सदा याद रहेगा, और समाज में प्रेम, सद्भावना तथा भाईचारे को और मजबूत करने की बात कही।
पंजाबी अख़बारों में प्रकाशित, मोरिंडा, 5 सितंबर 2026 (पत्र प्रेरक माजिद ख़ान)।


