शिक्षा क्रांति के नाम पर सिर्फ राजनीति कर रही है 'आप' सरकार : अमनप्रीत कौर
पंजाब विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान अमनप्रीत कौर राय ने कहा कि राज्य में 31,000 से अधिक पद खाली पड़े हैं, और सरकार शिक्षकों पर प्रशासनिक बोझ डालने के बजाय इन पदों को भरे।

पंजाब विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान हलका श्री चमकौर साहिब से भाजपा नेता श्रीमती अमनप्रीत कौर राय ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार 'शिक्षा क्रांति' के नाम पर सिर्फ राजनीति कर रही है।
उन्होंने कहा कि राज्य में 31,000 से अधिक पद खाली पड़े हैं, जिसका असर स्कूलों की पढ़ाई पर पड़ रहा है, और सरकार शिक्षकों पर अतिरिक्त प्रशासनिक बोझ डालने के बजाय इन पदों को भरे तथा शिक्षा प्रणाली को मजबूत करे। उन्होंने पेपर लीक का मुद्दा भी उठाया और कहा कि शिक्षा क्रांति को लेकर किए जा रहे दावे हकीकत से मेल नहीं खाते।
पंजाब के विद्यार्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए उन्होंने सरकार से मांग की कि शिक्षा क्षेत्र की समस्याओं का बिना देरी समाधान किया जाए।
न्यूज़ टाउन, 8 अगस्त 2026, पृष्ठ 2 में प्रकाशित (पत्र प्रेरक माजिद ख़ान, मोरिंडा, 7 अगस्त)।


